नियमाें की जानकारी के अलावा जाम भी खुलवाएगी स्पैराे टीम

गुरुवार काे ट्रैफिक पुलिस के साथ स्पैरो टीम की ड्यूटी लगाकर वाहन चालकाें काे यातायात नियमाें के बारे में जागरूक किया गया। टीआई कैलाश यादव ने बताया कि स्पैरो टीम काे ट्रेफिक कर्मियाें के साथ कल्याण सर्किल, डाक बंगला और राजकीय कन्या महाविधालय के पास जिम्मेदारी साैंपी गई है। स्पैरो टीम में शामिल 12 महिला पुलिसकर्मियाें की शिफ्ट के आधार पर ड्यूटी लगाई जाएगी। जागरूकता के अलावा स्पैरो टीम के पास खुद की स्कूटी हाेने पर सूचना मिलने के बाद शहर में लगने वाले जाम आदि काे भी खुलवाने में मदद करेगी। एसपी के निर्देश पर रींगस ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी वाहन चालकों को बड़े हुए जुर्माने व यातायात नियमों की पालना करने के लिए समझाइश कर प्रतिज्ञा दिलाई गई। स्पैरो टीम काे तापड़िया बगीची, जाट बाजार और बस डिपाे तिराहे के पास की जिम्मेदारी भी साैंपी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ