सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवाण में स्वास्थ्य मित्रों को दिया प्रशिक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवाण में शुक्रवार को नियुक्त स्वास्थ्य मित्रों की पहली बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन लवाण चिकित्सा प्रभारी डॉ बी. एल मीना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य मित्रों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए लोगों को जागरूक करने स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी देने स्वास्थ्य के प्रति ए एन एम व डॉक्टर्स को समय-समय पर सूचना देने गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव व टीकाकरण के लिए प्रेरित करने व कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को मास्क लगाने व बार बार साबुन से हाथ धोने एक दूसरे से दूरी बनाए रखने खांसी जुखाम बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाने आदि के लिए भी प्रेरित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ