कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष नरेश माथुर व पूर्व पार्षद सीमा माथुर ने नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अभिनंदन किया। चौहाबो स्थित पार्षद के घर पर कायस्थ समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में गहलोत को 11 किलो फूलों की माला, साफा पहनाकर व गजानंद की मूर्ति भेंट कर अभिनंदन किया।
इस दौरान गहलोत को समाज की ओर से कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही अस्वस्थता के कारण समाज के प्रो. जीवन लाल, प्रो. भवानी लाल, प्रो. आरएल माथुर, डॉ. अरविंद माथुर व कायस्थ सरदार बंशीलाल ने दूरभाष से बधाई दी। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारी देवेंद्र सालेचा व ललित पारवानी का स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, केजीएस सचिव पंकज माथुर, मनीष जीवी, राजेश रूप, संजय, प्रो. परमेश्वर, प्रो. कमलेश, प्रो. सुरेश माथुर, प्रो. राजीव, प्रो. प्रभात, डॉ. अरुण, डॉ. राजीव, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. राहुल सक्सेना, जूही, राकेश व मनीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ