नानतोड़ी में आम रास्ते पर अतिक्रमण, कार्रवाई के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण

मित्रपुरा कस्बे के नजदीकी में नानतोड़ी गांव में आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने के लिए आए लल्लू लाल पुजारी, गोपाल पुजारी, रामोतार मीणा, मीठालाल,हजारी लाल, बद्री, बीरबल मीना,प्रेमराज, सहित कई ग्रामीणों ने बताया की मानपुर गांव से मित्रपुरा की ओर जाने वाली रोड पर नानतोड़ी गांव के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण करे रास्ता बंद कर दिया है और रास्ते वाली जमीन पर खेती करने लग गये हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ