अगले महीने तक पूरा हो सकता है एमबी अस्पताल राेड पर फुट ओवर ब्रिज

एमबी अस्पताल के मुख्य द्वार के पास फुट ओवर ब्रिज का काम अब गति पकड़ने लगा है। अगले 15 से 20 दिनाें में इसका काम पूरा हाेेने की उम्मीद है। लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक काम बंद रहने के बाद यह अब फिर बहाल हुआ है। रफ्तार देखते नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि अगले 20 से 25 दिन में यह काम पूरा हाे जाएगा। 18 फीट ऊंचा यह फुट ओवर ब्रिज लाेहे का बनाया जा रहा है।

अभी इस पर रेलिंग लगाई जा रही है। इसकी सीमा आ रहे पेड़ की दाे दिन पहले ही छंगाई करवाई है। लाेगाें के चढ़ने और उतरने के लिए अस्पताल परिसर और बाहर की तरफ दवा बाजार के पास सीढ़ियां हैं। बता दें अस्पताल में आने वाले मरीजाें और परिजनाें काे दवाई लेने बाहर जाने के दाैरान राेड पर ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। उन्हें इस परेशानी से बचाने के लिए नगर निगम करीब 75 लाख रुपए की लागत से फुट ओवर ब्रिज बनवा रहा है। पिछले साल 22 फरवरी काे इसका शिलान्यास हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ