जेडीए दस्ते ने शुक्रवार को बिना पार्किंग के संचालित मैरिज गार्डन, रेस्टाेरेंट व शाेरूम में संचालित हाे रही व्यावसायिक गतिविधियाें काे बंद करवाया।जेडीए अध्यक्ष डाॅ. समित शर्मा व आयुक्त मेघराज सिंह रतनू के निर्देश पर शुक्रवार काे शाेभावताें की ढाणी, पाल राेड, डीपीएस चाैराहा, बाेरानाडा राेड, पाल बाइपास इलाके में बिना पार्किंग संचालित हाे रही व्यावसायिक इमारतें, मैरिज गार्डन व रेस्टाेरेंट में काॅमर्शियल गतिविधियाें काे सख्ती से बंद करवाया।
दस्ते ने इस दाैरान संभव किराणा स्टाेर, लक्ष्मी डिपार्टमेंट स्टाेर व गाेयल ग्रीन सहित आधा दर्जन लाेगाें काे नाेटिस जारी कर पार्किंग की व्यवस्था नहीं हाेने तक व्यावसायिक गतिविधियाें काे बंद करवाया। इसी प्रकार मुख्य बनाड़ राेड पर पार्किंग व्यवस्था नियमानुसार नहीं हाेने पर भवन मालिकाें के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं जेडीए के दस्ते ने अणदाराम स्कूल से बाइपास डालीबाई चाैराहे तक सड़क भाग के दाेनाें तरफ अतिक्रमण हटाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ