बारां में हैडकांस्टेबल मिला कोरोना पॉजिटिव, एएसआई की ट्रेनिंग में जाने के लिए सात दिन से था होम आइसोलेट

जिला मुख्यालय पर एसपी कार्यालय में पदस्थ हैड कांस्टेबल जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला है। एएसआई की ट्रेनिंग पर जाने से पहले सात दिन के लिए होम आइसोलेट पर होने से अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आ सका है। इससे दफ्तर में अन्य कार्मिकोंं ने राहत महसूस की है।

कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 78 हो चुकी है। वहीं 4 जनों की मृत्यु हुई है। राहत की बात यह है कि कुल केस में से 70 मामले निगेटिव हो चुके हैं। जिले में सामुदाियक संक्रमण की स्थिति अभी तक नहीं बनी है। इससे लोग सुचारू ढंग से कामकाज कर पा रहे हैं।
डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिलेभर में लगातार पुलिसकर्मी, चिकित्साकर्मी, सब्जी विक्रेता, दूध विक्रेता सहित अधिकांश लोगों के संपर्क में आने वालों के रेंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। टीम ने 17 जुलाई को एसपी कार्यालय में रेंडम सैंपलिंग के तहत सैंपल लिए थे। इसकी जांच रिपोर्ट रविवार को मिली। इसमें एसपी कार्यालय में पदस्थ अंता निवासी 50 वर्षीय हैड कांस्टेबल पॉजिटिव मिला है।
डिप्टी सीएमएचओ ने बताया कि हैड कांस्टेबल का एएसआई में चयन हो चुका है।

ऐसे में 20 जुलाई को एएसआई की ट्रेनिंग के लिए ट्रेनिंग मुख्यालय जाना था। इसको लेकर 11 जुलाई से ही हैड कांस्टेबल को सात दिवसीय होम आइसोलेट किया गया था। पुलिस विभाग में रेंडम सैंपलिंग के लिए सिर्फ 17 जुलाई को आया था। इसमें भी स्वयं के वाहन से आवाजाही की थी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी संपर्क में आया था। उसका भी सैंपल लिया गया है। वहीं अंता में उसके परिजनों के सैंपल लिए गए हैं। हैड कांस्टेबल को बारां आमापुरा कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जिले में अब तक यह है कोरोना की स्थिति

253 सैंपल जांच के लिए भेजे 143 की रिपोर्ट निगेटिव
सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि जिले में कुल मामले बढ़कर 78 हो गए हैं। वहीं 70 लोग ठीक हो गए हैं, तो चार जनों की मृत्यु हो चुकी है। सिर्फ चार केस ही एक्टिव हैं। रविवार को 253 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 143 सैंपल की जांच निगेटिव मिली है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक जने को भर्ती किया गया है। वहां कुल 3 लोग भर्ती हैं।

अभी 451 कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट आने का है इंतजजार
सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि जिले में अब तक लिए गए कुल 7956 कोरोना सैंपलों की जांच में कुल 7431 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। 451 सैंपलों की जांच प्रक्रियाधीन है। रविवार को अस्पतालों की ओपीडी में 2783 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 85 मरीज आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) के पाए गए।

नाहरगढ़ में 52 रेंडम सैंपल लिए, पहले के सभी निगेटिव
नाहरगढ़| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 52 लोगों के रेंडम सैंपल लेकर कोविड-19 की जांच के लिए भेजे हैं। बीसीएमओ डॉ. लेखराज मालव ने बताया कि दुकानदारों, व्यापारियों, कृषि कार्य वाले, सब्जी वाले, दूध वाले, पान मसाले वाले आदि की रेंडम सैंपलिंग की गई है।

कोरोना ब्लॉक किशनगंज के कंट्रोल प्रभारी नवीन छीपा ने बताया कि नाहरगढ़ में प्रत्येक रविवार को हाट बाजार लगता है। जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण बाजार में खरीदारी के लिए आते हैं। ऐसे में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मेडिकल टीम ने 52 व्यक्तियों के सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए कोटा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नाहरगढ़ में पूर्व में लिए गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Head constable found in Baran, corona positive, was home isolated for seven days to attend ASI training


टिप्पणियाँ