लॉकडाउन को लेकर उड़ती रही अफवाह

एक साथ कई काेराेना पाॅजिटिव आने के बाद काेटा में दुबारा से लाॅकडाउन लगने की अफवाह दिनभर उड़ती रही। हर माेबाइल पर मैसेज घूम रहा था कि कलेक्टर ने आपातकालीन बैठक बुलाई है, लाॅकडाउन लग सकता है। ऐसा कुछ भी नहीं था। कलेक्ट्रेट में लाॅकडाउन काे लेकर कोई बैठक नहीं बुलाई गई थी।

शनिवार काे दाेपहर बाद से अचानक एक मैसेज वायरल हुआ कि प्रशासन कभी भी दुबारा लाॅकडाउन लगा सकता है। देखते ही देखते ये मैसेज लगभग हर माेबाइल पर पहुंचने लगा। दैनिक भास्कर के पास भी इसे लेकर कई फाेन आए। जब भास्कर ने कलेक्टर उज्ज्वल राठाैड़ से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसी मीटिंग नहीं हुई।

काेराेना और अनलाॅक काे लेकर पूर्व में जाे गाइडलाइन व प्राेटाेकाॅल जारी किए गए थे, वही लागू हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ