पारवा गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां 3 दिन का पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए हैं। एसएचओ अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि शुक्रवार को पारवा गांव के रणजीत सिंह व जितेंद्र रामावत को गिरफ्तार किया गया।
उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 3 दिन का पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। आरोपियों से घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। ज्ञात रहे इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था जो 5 दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।
मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। ज्ञात रहे 18 जुलाई को पारवा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच प्रतिनिधि कुंदन रामावत ने अपने साथियों के साथ गांव के ही जितेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह के साथ मारपीट की जिस कारण जितेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ