वैश्विक महामारी कोरोना का डर लोगों में इस कदर है कि लोग अस्पताल जाने से ही कतरा रहे हैं। सोमवार को घसेटी बाजार खटीक मोहल्ला निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इतना डर गया कि वह जेएलएन अस्पताल के कोविड वार्ड से भागकर घर पहुंच गया, जहां उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
जब उसे बाहर आने के लिए समझाइश की गई तो युवक आत्महत्या की धमकी देने लगा। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद दरगाह थाना पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर कमरे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
बड़ा सवाल ? घर कैसे पहुंचा
युवक अस्पताल से घसेटी बाजार तक कैसे पहुंचा, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यदि यह नया बाजार हाेते हुए अाया ताे इसने किसी से बातचीत ताे नहीं की या अपने किसी परिचित के यहां ताे नहीं गया। इसकी हिस्ट्री जानने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।
बेरिकेडिंग हटाई
घसेटी बाजार खटीक मोहल्ला इलाके में 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने इलाके में बेरिकेडिंग लगाकर जीरो मोबिलिटी लागू किए थे, लेकिन लोगों ने रास्ता रोकने के लिए लगाई गई बल्लियां उखाड़ दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ