ज्यादती के आरोपी तीनों नाबालिगों को नाहरगढ़ पुलिस ने किया डिटेन

कस्बे में दो दिन पूर्व पांच वर्षीय बालिका के साथ हुई गैंगरेप की घटना के मामले में पुलिस ने नामजद तीनों नाबालिगों को डिटेन किया है। थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच शाहाबाद डीएसपी कजोड़ मल कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को निरुद्ध किया है।

वहीं उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल मुआयना भी करवाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को डिटेन किए गए तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड बारां के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों नामजद नाबालिग की उम्र 10, 11 व 13 साल है। जिनमें से दो कक्षा पांचवी में व एक कक्षा सातवीं में पढ़ते हैं।

यह था मामला
थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को पांच वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान तीनों नाबालिग उसे पांच रुपए के बहाने एकांत में एक खेत में ले गए और उसके साथ ज्यादती की। बालिका के परिजन जब ढूंढने निकले तो वह गीगचा रोड की तरफ से रोती हुई आती हुई मिली। उससे जब पूछा तो उसने पूरी आपबीती सुनाई। जिस पर पुलिस ने तीनों नामजद नाबालिगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ