29 जून काे हाड़ाैती के बूंदी के रामगढ़ विषधारी सेंचुरी में टी-115 टाइगर आने के बाद इन दिनाें ये यहां स्वच्छंद विचरण कर रहा हैं। वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से ट्रेकिंग और माॅनिटिरिंग में टीम जुटी है। वहीं, दूसरी ओर यहां पर टाइगर एक्सपर्ट दाैलत सिंह शक्तावत और डब्ल्यूडब्लयूएफ के अभिषेक भटनागर ने भी यहां की स्थिति काे देखा। दाेनाें ने यहां टाइगर के हैबीटाट के हिसाब से अनुकूल बताया है। साथ ही अन्य संसाधनाें पर भी जाेर देने की बात कही है।
टाइगर एक्सपर्ट दाैलतसिंह शक्तावत ने बताया कि रामगढ़ सेंचुरी में वर्ष 2018 के बाद पहली विजिट में इसमें रामगढ़ में काफी बदलाव हुआ है। सांभर, चीतल, जंगली सुअर और अन्य वन्यजीवाें की संख्या में बढ़ाेतरी हाे रही हैं। साथ ही यहां बाघाें के अनुकूल व्यवस्थाएं हैं। उन्हाेंने बताया कि यहां दिल्ली और अन्य स्थानाें से प्रे-बेस लाया गया है। अब इसकी बढ़ाेतरी के लिए प्रयास करने हाेंगे। साथ ही आसपास के गांव वालाें काे समझाइश के आधार पर चराई पर राेकथाम भी लगानी हाेगी।
हालांकि रणथंभाैर में भी यह समस्या थी। लेकिन, धीरे-धीरे इसका समाधान भी हुआ है। ऐसे में रामगढ़ में पहले से काफी इम्प्रूवमेंट है। जाे बाघाें के लिए हाेना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अभिषेक भटनागर बताते हैं कि रामगढ़ बाघाें के पुराना एरिया है। इन दिनाें सभी स्थितियाें से बेहतर है।
रणथंभाैर से अपने आप आ रहे हैं टाइगर
रणथंभाैर में बढ़ते बाघाें के प्रेशर के चलते हाड़ाैती के मुकंदरा और रामगढ़ विषधारी सेंचुरी में टाइगर अपने आप आ रहे हैं। 29 जून काे रामगढ़ सेंचुरी में आए बाघ के संरक्षण के लिए सरकार काे वाइल्ड लाइफ बाेर्ड की मीटिंग बुलवाकर सभी स्थितियाें केआधार पर प्रस्ताव केंद्र सरकार काे भिजवाने हैं।
^31 मार्च 2021 तक मुख्यमंत्री बजट घाेषणा के तहत टाइगर रिजर्व की प्राेसेस पूरी करनी है। ऐसे में सरकार, विभाग काे चाहिए कि गाइडलाइन अनुसार वाइड लाइफ बाेर्ड की मीटिंग बुलवाकर इसकी प्राेसेस काे जारी रखे। ताकि केंद्र सरकार काे रिजर्व के नाेटिफिकेशन संंबंधित प्राेसेस करने में आसानी हाे।-पृथ्वीसिंह राजावत, पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक
^ टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। विभाग की ओर से टीमें बाघ का रेगुलर माॅनिटिरिंग कर रही हैं। पग मार्क मिल रहे हैं। साथ ही यहां रेंजर काे चराई की राेकथाम से संबंधित निर्देश दिए हुए हैं।
- बीजाे जाेय, डीसीएफ वाइल्डलाइफ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ