सुहानी हवा ने गिराया रात का पारा पर दिन की उमस ने किया बेहाल

रात में चली सुहानी हवा में न्यूनतम तापमान का मिजाज ठंडा कर दिया। जो तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास घूम रहा था वह बीती रात सामान्य से भी 1 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन दिन में तेज धूप और उमस की वजह से लोग बेहाल हो गए। मूसलाधार बारिश का इंतजार कर रहे शहर वासी अभी भी आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

हल्के से बादल भी उनको बारिश की आस बना रहे हैं लेकिन मौसम विभाग के इनपुट के हिसाब से अब बीकानेर में 18 जुलाई तक भी बारिश के आसार नहीं हैं। पश्चिमी राजस्थान के पाली और नागौर में बारिश की संभावना है। नागौर और चुरु दो ऐसे जिले हैं जहां अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बीकानेर अभी भी बारिश के मामले में पिछड़ा हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून सक्रिय हुआ है। और धीरे-धीरे बारिश का क्षेत्र बढ़ रहा है दूसरी ओर किसान बीज और खाद लिए तैयार बैठा है लेकिन खेत सूखे पड़े हैं बारानी इलाकों में बारिश के होने के बाद ही बिजाई शुरू होती है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ