बाजार में इम्यूनिटी बूस्टरों की भरमार, डॉक्टर की सलाह बिना ना करें सेवन

अजमेर में काेराेना पाॅजिटिव के दिनाेंदिन बढ़ते मामलाें के बीच दवा की दुकानाें पर इम्यूनिटी बूस्टर यानी राेग प्रतिराेधकता बढ़ाने वाली दवाओं की बाढ़ आ गई। हर छाेटी बड़ी दवा की दुकान पर तरह-तरह के इम्यूनिटी बूस्टर मिलने लगे हैं, कंपनियों ने आयुर्वेदिक काढ़ा, तुलसी शक्ति, आयुष कवच, जिंजर पावर औैर इम्यूनिटी बूस्टर के मिलते जुलते नामाें के कई प्राेडक्ट बाजार में लांच कर दिए हैं।
यही नहीं आॅनलाइन साइट्स पर भी इनकी बिक्री जारी है, राेग प्रतिराेधक क्षमता बढ़ाने का लालच देकर कई फार्मा कंपनियां लाेगाें में भ्रम पैदा कर रही हैं। लाेग इस भ्रमजाल में आसानी से फंस रहे हैं। इधर, चिकित्सकों ने सलाह दी है कि बगैर चिकित्सकीय देखरेख में इम्यूनिटी बूस्टर और काढ़े का सेवन नहीं करें, अन्यथा आपकाे शारीरिक नुकसान हाे सकता है।
प्रतिराेधक क्षमता बढ़ाकर दें सकते हैं काेराेना काे मात : राेग प्रतिराेधक क्षमता बढ़ाकर काेराेना से जंग जीती जा सकती है, एेसा डाॅक्टर कह रहे हैं। इसी बात का फायदा उठाने के लिए दवा कंपनियाें ने बाजार में इम्यूनिटी बूस्टर का जाल फेंका है, हालांकि कुछ पुराने ब्रांड लंबे समय से दवा, सीरप, काढ़ा आदि बनाकर बेच रहे हैं। आॅनलाइन भी यह काराेबार किया जा रहा है। कई वेबसाइट्स पर औैर आॅनलाइन बाजार में इम्यूनिटी बूस्टर बेचे जा रहे हैं। कंपनियां आॅनलाइन आॅर्डर का विकल्प दे रही हैं, 85 से 90 फीसदी तक बिक्री भी आॅनलाइन हाेने लगी है।
मिल रहा है दुगुना कमीशन, मिलते-जलते नाम : जिलेभर में कई मेडिकल स्टाेर गुपचुप इनकी ब्रांडिंग कर बिक्री कर रहे हैं, इसमें उन्हें दुगुना फायदा हाे रहा है। दुकानदार ज्यादा कमीशन मिलने की वजह से इन दिनाें ग्राहकाें काे इम्यूनिटी बूूस्टर की आेर आकर्षित कर रहे हैं। प्रतिराेधकता क्षमता बढ़ाने वाली दवा कंपनियाें काे भी चूना लग रहा है। मिलते-जुलते नामाें औैर पैकिंग में नाम बेचा जा रहा है। कई प्राेडक्ट ताे एेसे हैं, जिसे एक बारगी देखकर काेई पहचान नहीं सकता कि लाेकल है या ब्रांडेड।
^बगैर चिकित्सक के परामर्श के किसी तरह के इम्यूनिटी बूस्टर सेवन नहीं करें औैर न ही काढ़े का सेवन करें। काढ़ा इन दिनाें जगह-जगह वितरित किया जा रहा है, लाेग बगैर चिकित्सक की देखरेख में इसे तैयार कर रहे हैं। किस जड़ी-बूटी की कितनी मात्रा लेनी और कितनी देर तक इसे पकाना है, इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आयुर्वेदिक विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है।
-वैद्य घनश्याम जाेशी, राजकीय आयुर्वेदिक आैषधालय, चंदन निवास
बगैर चिकित्सक की देखरेख में काढे का वितरण करने वाले लाेगाें के खिलाफ शिकायत मिलते ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाजार में इम्यूनिटी बूस्टर के नाम पर बेचे जा रहे प्राेडक्ट्स काे चैक करवाया जाएगा।
-वैद्य बाबूलाल कुमावत, ड्रग इंस्पेक्टर, राजकीय आयुर्वेदिक विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ