एबीवीपी के स्थापना दिवस की तैयारियां, पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद को दी पुष्पांजलि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72वंे स्थापना दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस पर की पूर्व संध्या पर विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। एबीवीपी जोधपुर महानगर मंत्री प्राण जोशी ने बताया सात दिवसीय कार्यक्रम होंगे।

इसमें पाक विस्थापित बच्चों को पढ़ाना, पाठ्य सामग्री वितरित करना, काढ़ा पिलाना, नुक्कड़ नाटक, जन जागरूकता अभियान के तहत नो मास्क, नो सर्विस के पोस्टर वितरित करना एवं पौधरोपण करना शामिल है। प्रांत अध्यक्ष बलवीर, प्रमोद, कंचन चारण, वीणा उपाध्याय, महेंद्रसिंह, सचिन, रवींद्र, सवाई, कस्तूर एवं कुलदीप मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Preparations for ABVP's foundation day, wreath paid to Swami Vivekananda on eve


टिप्पणियाँ