बलदेव सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर टाईगर फोर्स ने वितरित किए पौधे

लॉयन न्यूज, बीकानेर। बलदेव सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर टाईगर फ़ोर्स द्वारा लूणकरणसर में विभिन्न स्थानों पर आज नि:शुल्क पौधे वितरित किए गए। टाईगर फ़ोर्स सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह लाखाऊ ने बताया कि पौधे वितरण के साथ ही पौधे की देखरेख व सुरक्षा का वचन पत्र भी भरवाया गया। इस कार्यक्रम में राजपाल सिंह शेखावत, सुरेन्द्र सिंह, हुकुम सिंह, कन्हेलाल शर्मा, राजू कायल, चन्द्र प्रकाश मेघवाल, शंकर माली, सांवरमल सारस्वत, विक्रम सिंह चौधरी, शिव नाथ तंवर आदि ने शमशान भूमि, गोगामेड़ी, हरिजन मोहल्ला, राजपुरिया रोड़, कुमाना बास, मास्टर कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, मैन बाजार आदि जगह पौधरोपण व वितरण किया गया।

Related Posts



टिप्पणियाँ