सूचना केंद्र में लगी प्रदर्शनी देखने पहुंचे श्रमिक

कोरोना जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सूचना केंद्र में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शन में निर्माण श्रमिकों सहित अन्य संवर्ग के श्रमिकों ने शिरकत की। प्रदर्शन में विशेषज्ञों ने श्रमिकों को बताया कि किस तरह सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए कार्य स्थल पर कार्य किए जा सकते हैं।
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी भानु प्रताप गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सूचना केंद्र में प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कोरोना काल में राज्य सरकार, प्रशासन, पुलिस, विभागों एवं संस्थाओं के स्तर पर किए गए कार्यों को स्थान दिया गया है। सोमवार को स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत श्रमिकों ने प्रदर्शनी देखी। श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करने के बारे में बताया गया।
सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने के बारे में भी बताया गया। साथ ही कोरोना वायरस के बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। श्रमिकों ने कोरोना से बचाव के संबंध में शपथ ली। अपने कार्यस्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना एवं दिशा-निर्देशों की पालना करने का संकल्प लिया। यह प्रदर्शनी कार्यालय समय में अागंतुकाें के लिए खुली है। यहां कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करने के साहित्य भी उपलब्ध है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Workers arrived to see the exhibition in the information center


टिप्पणियाँ