सिटी मॉल के कुछ व्यापारियों में आपसी कहासुनी के बाद सोमवार को झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद पहले पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को बुरी तरह पीटा। सरियों से वार किए, इससे वह घायल हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर विज्ञाननगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, पंकज कुकरेजा पुत्र दिलीप कुमार कुकरेजा उम्र 32 साल निवासी सुभाषनगर अनंतपुरा ने विज्ञाननगर पुलिस को एक रिपोर्ट दी है। इसमें पंकज ने कहा है कि वह सिटी मॉल में उसकी दुकान पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस की दुकान वाले मनीष, कपिल, प्रिया, निशा व अन्य प्लानिंग करके आए और सरियों से जानलेवा हमला किया।
हमले में उसके सिर, आंख व पैर में गंभीर चोटें आई है। इतना ही नहीं जब बीच बचाव में उसकी पत्नी हर्षा व ससुर आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पंकज की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ