स्टेट टॉपर प्रकाश का धोरीमन्ना से लोहारवा तक सम्मान, मालाओं और गुलाल से स्वागत

12वीं कला वर्ग के स्टेट टॉपर रहे प्रकाश फुलवारिया का अपने गांव लोहारवा पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने जोरदारस्वागत किया।
धोरीमन्ना पंचायत समिति के लोहारवा ग्राम पंचायत में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से 12वीं कक्षा में प्रकाश फुलवारिया ने पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान 99.20% अंक प्राप्त कर जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन करने पर बुधवार को प्रथम बार धोरीमन्ना आगमन पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीजे एवं ढोल नगाड़े की धुन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस दौरान धोरीमन्ना तहसीलदार भागीरथ विश्नोई, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाबूलाल तेतरवाल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खेराजराम चौधरी, लोहारवा मनोज कुमार, लोहारवा सरपंच मंजू देवी डांगरा, व्याख्याता भाखराराम विश्नोई, शिक्षक मांगीलाल गोदारा, शिक्षक ओमप्रकाश खीचड़ सहित कई जनप्रतिनिधियों ने प्रकाश फुलवारिया को माला पहनाकर एवं मिठाई से मुंह मीठा करवा कर बधाई दी।
इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने एवं अधिकारियों ने लोहारवा गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित छात्र प्रकाश फुलवारिया के अभिनंदन समारोह में जाकर साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
State topper Prakash welcomed from Dhorimanna to Loharwa with garlands and garlands


टिप्पणियाँ