आईएएस रोहिताश्व सिंह तोमर ने नगर निगम के आयुक्त का कामकाज संभालने के साथ ही केरू में करोड़ों रुपए से स्थापित किए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पहुंचे। यहां की दुर्दशा देखकर वे काफी निराश हुए। उन्हाेंने बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए सब नाकेदार को नोटिस जारी किया।
शहर से कचरा लेकर पहुंचने वाली गाड़ियों का कंप्यूटर मशीन से तोल करने के सिस्टम को देखा। गड़बड़ी का अंदाजा हुआ तो ठेका कर्मचारी को हटाने का आदेश दिया। ताेमर एक्सईएन संजय पुरोहित, एईएन सचिन मौर्य व गिरीश पुरोहित के साथ डंपिंग स्टेशन पहुंचे।
आयुक्त केरू प्लांट के बाद मरे हुए पशुओं के निस्तारण के लिए स्थापित कारकस प्लांट देखने पहुंचे। पिछले कई महीनों से अपग्रेडेशन के काम के चलते यहां चारों तरफ दुर्गंध आ रही थी। तोमर प्लांट के भीतर पहुंचे आैर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्हाेंने बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट का भी निरीक्षण किया।
पांच दिन में ही परख ली निगम की नब्ज
तोमर ने 5 दिन में ही निगम की नब्ज परख ली। उन्हाेंने सभी शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की। लंबित पत्रावलियों का ब्यौरा मांगा। सफाई से लेकर निगम की आय बढ़ाने के स्रोत की समीक्षा की। बकायादारों को नोटिस देकर वसूली पर जाेर दिया। नालों की सफाई व जलभराव वाले स्थानों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कल उत्तर-दक्षिण के ओएस के साथ करेंगे ऑफिस का निरीक्षण
सोमवार को सुबह तोमर नगर निगम की सभी शाखाओं का निरीक्षण करेंगे, इस दौरान विंग में काम करने वाले अफसर व कर्मचारी से मिलेंगे। इसके लिए उन्होंने उत्तर के ओएस सलामत तुल्ला खान व दक्षिण के ओएस
सुबोध शंकरव्यास को निरीक्षण में साथ रहने को कहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ