करवड़ थाना इलाके के घड़ाव में रहने वाली शोभा (30) पत्नी नरेंद्र चौधरी ने घर में रस्सी से फंदा लगाकर रविवार को जान दे दी थी। देर रात मृतका के भाई की ओर से थाने में केस दर्ज करवाया गया। माणकलाव निवासी भाई श्रवण ने आरोप लगाया कि उसकी बहन घरेलू क्लेश से परेशान थीं और उसे आत्महत्या के लिए उसके ससुराल वालों ने दुष्प्रेरित किया।
मामले के अनुसार रविवार को जब शोभा का ससुर चाय पीने के लिए कमरे में आया तो उसकी पुत्रवधू लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। रविवार शाम मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। करवड़ थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि मृतका का पति नरेंद्र शहर में एक किताबों की दुकान पर नौकरी करता है और हादसे के वक्त वह घर पर नहीं था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ