राज्य सरकार की ओर से काेटा यूनिवर्सिटी प्रशासन से स्टूडेंट्स के प्रमाेट से लेकर परीक्षा संबंधित रिपाेर्ट 20 जुलाई तक मांगी गई थी। लेकिन, रिपाेर्ट के संबंध में पूरी प्राेसेस सहित अन्य प्रक्रियाओं काे लेकर प्राेसेस काे लेकर रिपाेर्ट तैयार नहीं हुई हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस संबंध में सरकार काे बताया कि अभी इस संबंध में अभी समय लगेगा। लेकिन, प्रयास हाेगा कि जल्द ही रिपाेर्ट तैयार कर भिजवाई जा सकेगी।
वहीं, दूसरी ओर राज्य सरकार की ओर से स्टूडेंट्स के प्रमाेट करने के संबंध में रिपाेर्ट तैयार करनी है। वहीं, दूसरी ओर यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार भी यूनिवर्सिटी प्रशासन काे प्राेसेस पूरा करना है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस मामले काे लेकर हर दिन परीक्षा कमेटी के साथ लगातार मीटिंग जारी है। जानकारी के अनुसार अभी इस रिपाेर्ट तैयार करने में अधिक समय लगने के कारण इसके विभिन्न पहलुओं काे लेकर मंथन और छात्र हिताें काे भी ध्यान में रखा जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ