गणेश नगर में गुरुवार रात को एक मकान में से एलईडी टीवी चोरी कर ले जाते दो जनों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपितों को थाने ले गई। गणेश नगर में रात को दो चोर मकान में घुस गए। चोर कमरे में से एलईडी चोरी कर ले जाने लगे।
इस दौरान जाग होने पर लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों आरोपितों काे थाने ले गई। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ