आरएसवी टाॅपर : सक्सेस का नहीं काेई शॉर्टकट, नियमित अध्ययन ही सफलता का मंत्र

सीबीएसई की ओर से घाेषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में आरएसवी हाॅयर सैकंडरी स्कूल की दिशा पारीक ने वाणिज्य वर्ग में 97.6 प्रतिशत अंक और विज्ञान वर्ग में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर देवेन्द्र सिंह गिल ने स्कूल टाॅप किया है। आएसवी टाॅपर दिशा पारीक व देवेन्द्र सिंह गिल ने बताया कि सक्सेस का काेई शाेर्टकट नहीं हाेता।

नियमित अध्ययन से ही सफलता मिलती है। नियमित कक्षाएं अटेंड की और नियमित टाइम टेबल बनाकर हर विषय की तैयार की। कठिन विषय पर अधिक फाेकस रहा। सेम्पल पेपर भी साॅल किए। परीक्षा से पहले पूरे काेर्स का रिवीजन किया। सफलता प्राप्त करने वाले इन विद्यार्थियाें ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजन एवं परिवारजन काे दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RSV tamper: No shortcut to success, regular study is the mantra of success


टिप्पणियाँ