गर्भवती बेटी को दिखाने कंपाउंडर के साथ जोधपुर आ रहे थे माता-पिता, सड़क हादसे में चारों की मौत

झंवर थाना क्षेत्र के लूणावास गांव के पास मंगलवार सुबह 11:30 बजे एक लोक सेवा परिवहन की बस और एसयूवी कार जायलो में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने से एसयूपी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक दंपती, उनकी गर्भवती बेटी व रिश्तेदार कंपाउंडर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चारों के शव एसयूवी में इस कदर फंस गए कि उन्हें 2 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से बाहर निकाला जा सका।
झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि चिरडिया के श्यामलाल (54) अपनी पत्नी सीता (52) व रिश्तेदार कंपाउंडर अजीत निवासी शंकरलाल (58) के साथ अपनी गर्भवती बेटी वर्षा (30) काे चैकअप के लिए जाेधपुर ला रहे थे। सभी कंपाउंडर शंकरलाल की एसयूवी कार जायलाे में सवार थे। रास्ते में लूणावास के पास यह हादसा हो गया, जिसमें चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के समय बस खाली थी और उसका चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में अजीत गांव के कंपाउडर शंकरलाल, वर्षा, सीतादेवी व श्याम की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे से पहले एसयूवी की रफ्तार तेज थी। संभवत: उसका टायर फट जाने से वह बेकाबू होकर सामने से आ रही बस में जा घुसी। जिससे एसवीयू का पुर्जा-पुर्जा बिखर गया और बस भी एक तरफ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों के अंग भी कट कर अलग हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Parents coming to Jodhpur with compounder to show pregnant daughter, all four died in road accident


टिप्पणियाँ