सेंगाल धोरा-कोलायत और देशनोक से आज मिट्‌टी भेजी जाएगी राम मंदिर के भूमिपूजन में

5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में देशभर से रज (माटी) व पवित्र नदियों का जल विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या भेजा जा रहा है। शनिवार को इसी कड़ी में बीकानेर से विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिले के 4 प्रमुख पवित्र तीर्थ स्थानों से मिट्टी संग्रहित की, जो रविवार को संतों की मौजूदगी में बीकानेर से अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी।

विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री महावीर सिंह ने बताया कि बीकानेर के पाँचू में युगों युग से स्थापित श्री गोरखनाथजी की तपोभूमि सेंगाल धोरा, मुक्ति धाम मुकाम, श्रीकोलायत के कपिल सरोवर व देशनोक के करणी माता मंदिर से पवित्र माटी का संग्रहण किया गया।

सेंगाल धोरा से पद्मगिरी महाराज ने विहिप कार्यकर्ताओं को पवित्र माटी सौंपी। विहिप जिलामंत्री बजरंग पालीवाल ने बताया कि आगामी दिनों में देशभर के करोड़ों हिन्दू परिवारों से विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता घर घर जाकर मंदिर में सहयोग के लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे।

विहिप नगर अध्यक्ष जुगल किशोर ने बताया कि देशभर के संतों ने आगामी 5 अगस्त को हर घर मे दीपमालाएं करके उत्सव मनाने का आग्रह किया है। माटी संग्रहण में विहिप पांचू खंड अध्यक्ष मनोज सुराणा, गोपीकिशन सुथार, पूनम उपाध्याय, बस्तीराम साध, महादेव उपाध्याय, जगदीश साध समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Earth will be sent from Sengal Dhora-Kolayat and Deshnok today in Bhoomipujan of Ram temple


टिप्पणियाँ