शहर में मंगलवार काे छितराए हुए बादल नजर आए और दाेपहर में हवाएं भी चली लेकिन बारिश का इंतजार बना रहा। हवाएं चलने से गर्मी से थाेड़ी राहत जरूर मिली। माैसम विभाग ने गुरुवार के बाद फिर से मानसून सक्रिय हाेने की उम्मीद जताई है। 24 घंटे में जिले के ऋषभदेव में 9 मिमी बारिश हुई।
इसके अलावा मेवाड़ में अधिकांश जगह माैसम शुष्क बना रहा। लगातार बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार काे पिछले दाे दिन की अपेक्षा पारा 1 डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री रहा। जबकि साेमवार काे अधिकतम तापमान 33.2 और रविवार काे अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री था। विभाग ने उदयपुर सहित मेवाड़ में 23 जुलाई के बाद मानसून के फिर सक्रिय हाेने की उम्मीद जताई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ