नहरों में पानी छोड़ने को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

चंबल की नहराें में पानी छाेड़ने की मांग काे लेकर बुधवार काे भाजपा देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधियाें ने सीएडी पर प्रदर्शन कर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें चेतावनी दी कि 5 दिन में नहरों में पानी नहीं छोड़ा ताे अनिश्चितकालीन महापड़ाव डालेंगे।

देहात जिलाध्यक्ष नागर ने बताया कि गांधी सागर में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बाद भी नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि सरकार होटलों के कमरे में मस्त है, जनता त्रस्त है।

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, उपाध्यक्ष हेमराज जोशी, गायत्री शर्मा, जिलामंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व जिलाप्रमुख गोविंद सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष नेमीचंद नागर, देवीशंकर गुर्जर, हुकमचंद शर्मा, मुकुल, हरिओम आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ