लाखेरी के दो युवकों की हादसे में मौत, दोनों के परिवार सदमे में

लाखेरी| शहर के दो युवकों की हादसों में मौत के बाद दोनों के परिवार सदमे में है। विजयगेट क्षेत्रवासी प्रेमशंकर पारेता की टोंक के पास हाईवे पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वे स्कूटी से जयपुर की ओर जा रहे थे। पीछे से एक कार चालक ने उनको टक्कर मार दी।

टोंक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाखेरी पहुंचाया है। दोपहर में शव घर लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। टोंक से आई पुलिस ने अपनी निगरानी में शव का अंतिम संस्कार करवाया। वहीं, दूसरा हादसा कोटा में मनोज महावर के साथ हुआ।

सरकारी स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत महावर की चंबल नदी में डूबने से मौत हो गई। वे मूल रूप से शहर के इंद्रपुरा क्षेत्रवासी थे। मिलनसार महावर की हादसे में मौत से लाखेरी में परिवार में शोक छा गया। महावर फिलहाल कोटा में बालिता मार्ग-कुनहाड़ी क्षेत्र में रह रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ