सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों ने घरों पर ही भगवान आशुतोष भगवान शंकर की आराधना और स्तुति कर उन्हें मनाया। मंदिरों में सार्वजनिक और सामूहिक कार्यक्रम नहीं होने के कारण मंदिरों में इस बार सावन की चहल-पहल कम ही है।
शहर के मंदिरों में इक्के-दुक्के शिवभक्त आराधना कर रहे है। सोमवार को खासकर शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आराधना की। शाम को शहर के अंदरकोट स्थित श्री झरनेश्वर महादेव मंदिर, मदार गेट के शांतेश्वर महादेव मंदिर, शिव बाग के अद्धचंद्रेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के अनेक शिवालयों पर सोमवार को भगवान शंकर एवं शिव परिवार का विशेष आरती की गई।
जागेश्वर महादेव का अभिषेक
प्राचीन श्री बालाजी कहार समाज मंदिर क्लॉक टावर के पास मदारगेट अजमेर स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर पर सावन माह के दूसरे सोमवार पर महादेव का रुद्राभिषेक कर नयनाभिराम शृंगार किया गया। सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया कि मंदिर महंत महावीर प्रसाद गौतम एवं योगेश गौतम द्वारा महादेव का दुग्धाभिषेक किया गया। शाम काे नयनाभिराम शृंगार कर पूजन किया गया।
महादेव का शृंगार कर सजाई झांकी
द्वितीय सोमवार को तीर्थनगरी के रामघाट स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में दिवंगत पं. हरदेव शर्मा की स्मृति में उनके शिष्य मकराना निवासी नरेंद्र गौड़ परिवार ने पंडितों के सानिध्य में महादेव का दुग्धाभिषेक कर रुद्राष्टाध्याय पाठ कराया। महादेव का विशेष शृंगार कर झांकी सजाई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ