प्रदेश में कोरोना रोगियों के उपचार की व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाएं तय करने के लिए पल-पल की मानिटरिंग को लेकर राज्य सरकार ने संभाग स्तरीय और जिला स्तरीय कमेटी गठित की है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अखिल अरोड़ा ने आदेश जारी किए हैं। नई गाइड लाइन में 24 घंटे में कोरोना जांच रिपोर्ट देनी होगी। साथ ही जांच के लिए आधार जरूरी होगा। हर रोगी का इलाज सीसीटीवी की नजर में अनिवार्य कर दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना तथा कैमरों के माध्यम से रोगियों को मिल रही व्यवस्थाओं की निगरानी रखना तथा कैमरे इस तरह लगाई जाए कि रोगियों की निजता भंग ना हो, इसकी पालना करवानी होगी। हेल्पडेस्क की स्थापना तथा निजी अस्पतालों द्वारा जांच दरों को लेकर मानिटरिंग और रिपोर्ट पेश करनी होगी।
पॉजिटिव के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच
इंटरनेशनल स्तर पर सफर करने वाले सभी व्यक्तियों की जांच कराई जाएगी। जिन भी लोगों में सामान्य लक्षण भी दिखेंगे तो उनकी कोरोना जांच होगी। साथ ही पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की भी जांच होगी। कोरोना की रोकथाम में जुटे फ्रंटलाइन वर्कर और चिकित्सा कर्मियों की भी जांच होगी।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना को लोग काफी हल्के में ले रहे हैं और विभाग भी उस मुस्तैदी से काम नहीं कर रहा था, जैसे जुलाई माह से पहले। नतीजा यह हुआ कि हर दिन केस बढ़ते चले गए। दैनिक भास्कर ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया और बताया था कि कैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद सरकार ने तय किया कि गाइडलाइन के जरिए इसे रोकना होगा।
93 पॉजिटिव... राहत : नौवें दिन भी मौत नहीं
शनिवार को 93 केस आए। राहत यह रही कि मौतों का आंकड़ा थम गया है। चिंता की बात यह शहर के लगभग हर जगह से बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी तेजी से केस बढ़े हैैं।
शहर के लगभग सभी हिस्सों से आए मरीज
आदर्श नगर, ब्रह़मपुरी, जवाहर नगर, झालाना, जोहरी बाजार, महेश नगर, मालवीय नगर से तीन-तीन, अजमेर रोड, जगतपुरा और शास्त्री नगर से पांच-पांच, अम्बावाड़ी, सी-स्कीम, दुर्गापुरा, गोपालपुरा, गोविंदगढ़, जामडोली, झोटवाड़ा, एमडी रोड, टोंक फाटक से दो-दो, आमेर, बापू नगर, बनीपार्क, किशनपोल, कोटपुतली, मुरलीपुरा, राजापार्क, रामगढ़ मोेड, सिरसी और मानसरोवर से नौ, सांगानेर और सोड़ाला से छह-छह केस आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ