जिंदा कारतूस व पिस्तौल सहित हरियाणा का बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को हरियाणा के शातिर बदमाश को गिरफ्तार उसके पास से जिंदा कारतूस व पिस्तौल जब्त की। सीआई मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पीपली के हिस्ट्रीशीटर माेनू के पास हरियाणा से बदमाश अवैध हथियार लेकर कोई बड़ी वारदात करने आ रहा है।

पीपली में निगरानी रखी गई तथा वहां लोहारू के शातिर बदमाश मनोज कुमार को जिंदा कारतूस सहित अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात की फिराक में राजस्थान आना बताया।

ज्ञात रहे कि पीपली का मोनू पिलानी थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा अवैध हथियारों, लूट, हत्या के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ