पायलट- सत्य काे परेशान किया जा सकता है मगर पराजित नहीं, पांडे- आपने भाजपा के साथ मिलकर सत्य काे परेशान किया, पराजित नहीं कर पाएंगे
प्रदेश में हाईवाेल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा जारी है। तीन दिन से चुप्पी साधे हुए सचिन पायलट नेे डिप्टी सीएम और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाते ही अपना दर्द टि्वटर के जरिए बयां किया। पद से हटाते ही पायलट ने सबसे पहले अपनी टि्वटर प्राेफाइल से डिप्टी सीएम हटाकर सिर्फ एमएलए टाेंक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बताया और लिखा- सत्य काे परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।
पायलट के टि्वट करते ही कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांंडे ने काउंटर री-टि्विट करते हुए पायलट पर भाजपा से मिले हाेने का सीधा अाराेप लगा दिया। पांडे ने लिखा- अापने भाजपा के साथ मिलकर सत्य काे काफी परेशान किया, लेकिन पराजित नहीं कर पाए न अागे कर पाएंगे। सत्यमेव जयते। पायलट और पांडे के टि्वीट काे कुछ देर में हजाराें लाइक्स मिले।
भाजपा नेताओं की सक्रियता तब बढ़ गई जब पायलट के साथ बागी हुए विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा काे कांग्रेस आलाकमान ने मंत्री पद से हटा दिया। पायलट खेमे के टि्वटर बयानाें की भाजपा नेताओं ने भी सराहना करते हुए कांग्रेस के जख्माें काे कुरेदने का काम किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह, कैलाश चाैधरी, सांसद दीयाकुमारी उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठाैड़, वासुदेव देवनानी सहित कई भाजपा नेताओं ने खूब टि्वट किए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने विश्वेन्द्र सिंह के ट्वीट पर लिखा- वाह राजा साहब
विश्वेन्द्र सिंह ने ट्विटर परलिखा- मैं बाेलता हूं ताे इल्जाम है बगावत का, मैं चुप रहूं ताे बड़ी बेबसी-सी हाेती है... भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने लिखा- वाह राजा साहब। आप न ताे इल्जाम की परवाह करते हैं न ही आप बेबस हाे सकते हैं।
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लिखा- बगावत के सुराेें से जाहिर है कि राजा के महल में घुटन बहुत है। सांसद दीया कुमारी ने लिखा- हुकुम, सत्य की राह पर बने रहने का फैसला सराहनीय है। कैलाश चाैधरी ने लिखा- नजर में ख्वाबों की बिजलियां लेकर चल रहे हो, तो जिंदा हो तुम...।
रामनिवास गावडिया- हर किसी का दमन करना बेशक तुम्हारा पेशा है, तुम्हारे दमन काे सहना अब ना हमारे बस का है।
मुकेश भाकर- मैं ताे चुनाव जीतकर यूथ कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बना हूं, अशाेक गहलाेत काैन हाेते हैं मुझे हटाने वाले..।
प्रतापसिंह खाचरियावास- माना यहां काेई गलत नहीं है पर सबकी नजर से ताे काेई सही भी नहीं है। हम सही हैं ताे सब सही है, हम गलत हैं ताे हमारे लिए काेई भी सही नहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ