महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

शिवाजी पार्क थाना इलाके के शक्ति नगर में रहने वाली 45 वर्षीय महिला आभा वशिष्ठ ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया प्रमोद पुत्र अश्वनी वशिष्ठ निवासी वीरा गार्डन अंबेडकर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन आभा तलाकशुदा थी। वह मां के पास शक्ति नगर में रहती थी। आभा का एक बेटा था, जिसकी कुछ समय पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तभी से आभा डिप्रेशन में थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ