वाहन चालक को लाइसेंस जारी करने से पहले कड़ाई से मेडिकल चेकअप अनिवार्य: गहलाेत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में दुर्घटना मृत्यु-दर में 50 प्रतिशत की कमी लाने की आवश्यकता जताई। गुरुवार को भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से पशुपालकों के लिए रियायती दर पर हेलमेट उपलब्ध करवाने के कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंस से शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने प्रत्येक जिले में ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बनाने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि जिस प्रकार विमान के पायलट के लाइसेंस के लिए कड़े नियम हैं उसी प्रकार वाहन चालकों को लाइसेंस जारी करने से पहले कड़े चिकित्सा परीक्षण से गुजरना अनिवार्य किया जाना चाहिए। नई तकनीक से लैस वाहनों की गति काफी अधिक रहती है जिससे दुर्घटनाओं और जनहानि की संभावनाओं में बढ़ोतरी होती हैं।

हेलमेट लगाना, सीट बैल्ट बांधना व ट्रेफिक नियमों का पालन करना ही बचाव के उपाय हैं। राजीव गांधी सेवा केंद्र के वीडियो काॅन्फ्रेंस रूम में सांसद सुभाष बहेड़िया, डेयरी चेयरमैन व विधायक रामलाल जाट, विधायक गोपीचंद मीणा, जब्बर सिंह, गोपाल खंडेलवाल, पूर्व विधायक धीरज गुर्जर, विवेक धाकड़, कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते, एसपी प्रीति चंद्रा, एडीएम राकेश कुमार व एनके राजोरा, आरटीओ जगदीश प्रसाद बैरवा, डीटीओ वीरेंद्र सिंह ओर राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसाइटी के सचिव राजेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित थे।

अब जीवन व आजीविका के बीच तालमेल बनाकर आगे बढ़ना हाेगा
गहलाेत ने कहा कि कोरोना ने दुनिया में लोगों की जीवन चर्या को बदल दिया है। हमें अब जीवन एवं आजीविका के बीच तालमेल बनाते हुए आगे बढ़ना है। दुर्घटनाओं में कमी लाने का संकल्प लेना चाहिए। उद्घाटन से पूर्व डेयरी चेयरमैन एवं मांडल विधायक रामलाल जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से उन्हें जिले के दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को रियायती दर पर हेलमेट उपलब्ध कराने का विचार मिला।

15 हजार पशुपालकाें काे हेलमेट दिए जाएंगे। अब नया प्लांट लगाकर डेयरी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। राज्य मंत्री भजन लाल जाटव ने धन्यवाद दिया। संचालन भीलवाड़ा वीडियो कांफ्रेंस रूम से डेयरी की एमडी आशा शर्मा ने किया।

सीएम ने हुरड़ा के भंवर व आसींद के नानू काे पहनाया हेलमेट
हुरड़ा तहसील के पशुपालक भंवरलाल और आसींद के नानूराम कुमावत को मुख्यमंत्री ने जयपुर में खुद हेलमेट पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट परिसर से 25 दुपहिया वाहन सवारों को अतिथियों ने हेलमेट पहनाए। ये दुपहिया चालक यहां से रैली के रूप में डेयरी पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Strictly medical checkup mandatory before issuing license to driver: Gahlat


टिप्पणियाँ