कोरोना केस मिलने के कारण भिवाड़ी में दाे दिन बंद रहेगी थोक सब्जी मंडी

मेला ग्राउंड स्थित सब्जी मंडी में एक आढ़तिया और उसके एकाउंटेंट काे काेराेना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने मंडी काे 9 और 10 जुलाई काे बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन से आदेश मिलने के बाद थाेक सब्जी मंडी के आढ़तियाें ने बुधवार काे खराब हाेने वाले माल काे फुटकर विक्रेताओं काे बेच दिया और सिर्फ सूखा माल ही स्टाॅक में रखा। थाेक सब्जी मंडी व्यापार समिति के अध्यक्ष रूपचंद अच्छलानी ने बताया कि मेला ग्राउंड स्थित सब्जी मंडी गुरुवार और शुक्रवार काे प्रशासन के आदेश पर बंद रहेगी।

प्रशासन ने काेराेना संक्रमण काे फैलने से राेकने के लिए यह आदेश दिए हैं। मंडी में एक आढ़तिया और उसका कर्मचारी काेराेना पाॅजिटिव पाए गए हैं, इसलिए एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। प्रशासन का आदेश मिलने पर बुधवार काे सभी आढ़तियाें ने हरी सब्जी काे अन्य मंडियाें से कम मंगाया और जाे भी माल था उसे फुटकर वालाें काे बेच दिया जिससे माल खराब न हाे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ