सरकारी स्कूलों को अगले माह मिलेंगे 9 हजार सेकंड ग्रेड टीचर

सरकारी स्कूलों को अगले माह 9 हजार सेकंड ग्रेड टीचर मिलेंगे। सेकंड ग्रेड 2018 सीधी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों से मंडल का ऑप्शन लेने की प्रक्रिया फिलहाल पूरी नहीं हुई है। आरपीएससी से 176 कैंडिडेट के आवेदन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को प्राप्त हुए हैं। शिक्षा निदेशालय ने नए फार्म को शामिल करते हुए मंडल का ऑप्शन लेने की तारीख 27 जुलाई तक बढ़ा दी है।

मंडल का विकल्प लेने के बाद काउंसलिंग के जरिए इन नव चयनित सेकंड ग्रेड टीचर्स को स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी। विकल्प लेने की तिथि में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। पूर्व में 3 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई तक लिए जाने थे। इसे बढ़ाकर 17 जुलाई फिर 23 और अब 27 जुलाई कर दिया गया है।

आरपीएससी अजमेर के द्वारा बचे हुए आवेदन किस्तों में भेजना व भूतपूर्व सैनिकों का नियुक्ति प्रकरण न्यायालय में होना बार-बार तारीख बढ़ाने का कारण बताया जा रहा है। वर्ष 2018 की सीधी भर्ती के चयनित बेरोजगार अभ्यर्थी जल्द नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ