जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी के निर्देश पर कुलसचिव ने शनिवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत 9 कर्मचारियों के तबादले किए। तबादला सूची में भवन निर्माण शाखा में कार्यरत हरीशचंद्र मीणा को स्थापना शाखा अशैक्षणिक विंग में, वाणिज्य संकाय में कार्यरत इंद्रा सोलंकी को विकास अनुभाग में, कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में कार्यरत किशोर सिंह को भवन निर्माण शाखा में, स्थापना शाखा आरटीआई में कार्यरत गौतमचंद गांधी को कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में लगाया गया है।
इसी क्रम में विकास अनुभाग में कार्यरत अशोक कुमार शर्मा को वित्त एवं लेखा शाखा में, सायंकालीन अध्ययन संस्थान में कार्यरत जितेंद्र दैय्या को स्थापना शाखा अशैक्षणिक में, स्थापना शाखा शैक्षणिक में कार्यरत ऋषभ गहलोत को स्थापना शाखा अशैक्षणिक में और गजेंद्र सिंह को पदस्थापन से स्थापना शाखा शैक्षणिक में और शानू भाटी को विकास अनुभाग में लगाया गया है।
पुस्तकालय कर्मचारियों को भी किया इधर-उधर
विवि के केंद्रीय पुस्तकालय सहित तमाम फैकल्टी के पुस्तकालय कर्मचारियों का भी तबादला किया गया। इसमें मूलाराम को कमला नेहरू महिला महाविद्यालय पुस्तकालय में, मगनाराम को केंद्रीय पुस्तकालय, वीरेंद्र गुप्ता केंद्रीय पुस्तकालय, भंवरसिंह चारण को वाणिज्य संकाय, मोहम्मद रमजान को कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, जेठूसिंह को वाणिज्य पुस्तकालय, किशोर सिंह को वाणिज्य पुस्तकालय से केंद्रीय पुस्तकालय और तखत सिंह को केंद्रीय पुस्तकालय से अभियांत्रिकी पुस्तकालय में लगाया गया है।
तबादलों और नियुक्तियों पर सवाल!
वीसी के आने के बाद दूसरी बार ट्रांसफर हुए हैं। कई कर्मचारी शिकायतों के बावजूद बरसों से एक ही जगह हैं। वहीं पूर्व में सीनियर के होते हुए जूनियर को नियुक्ति देने और कुछ पद बरसों से एक के पास ही सुरक्षित होने को लेकर भी विवि प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
जॉइनिंग नहीं की, फिर भी हो गया तबादला
विवि नया परिसर में कार्यरत एक कर्मचारी की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। इस पर उनकी पत्नी को उनकी जगह जॉइन करना था। पत्नी ने भी अभी तक जॉइन नहीं किया, जबकि उनका नाम एपीओ सूची में मानते हुए शनिवार को तबादला कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ