जयपुर के यश ने हासिल किए 95.6 प्रतिशत मार्क्स, बोले- किसी सोशल मीडिया से नहीं जुड़ा, वॉट्सऐप भी सिर्फ पढ़ाई के लिए यूज किया

राजस्थान बोर्ड द्वारा बुधवार को 12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें जयपुर के यश शर्मा ने 95.6 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए। इसके साथ धुर्व गुप्ता ने 92.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दोनों ही जयपुर के एमएचएस स्कूल में पड़ते हैं। 95.6 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले यश ने बताया कि वॉट्सऐप के अलावा किसी भी तरह के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ा नहीं हूं। वॉटसऐप भी पढ़ाई के लिए ही इस्तेमाल करता था। सोशल मीडिया बुरा नहीं है, लेकिन हद से ज्यादा इस्तेमाल करना खराब है। अगर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं तो सोशल मीडिया पर आने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।

यश ने बताया कि लॉकडाउन होने के बाद पढ़ाई छूट ही गई थी। फिर धीरे-धीरे फ्लो फिर से शुरू हुआ। वहीं, आईआईटी की तैयारी कर रहा हूं। जिसके कारण पढ़ाई का फ्लो छुटा नहीं था। पीसीएम पढ़ रहा था इसलिए बोर भी नहीं हुआ। फिजिक्स मेरा फेवरेट है। इसमें ही 99 अंक प्राप्त किए हैं।

साइंटिस्ट बनना चाहुंगा
वहीं, यश के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वहीं मां गृहणी हैं। इसके साथ एक छोटा भाई भी है जिसका 10वीं का रिजल्ट आना बाकी है। फिलहाल आईआईटी की तैयारी कर रहा हूं। फिर आगे जाकर साइंटिस्ट बनना चाहुंगा।

परिवार के साथ घूमने का शौक
पढ़ाई के साथ घूमने का भी शौक है। परिवार के साथ ही घूमने जाता था। जिससे प्रेशर डेवलप नहीं हो। पढ़ाई के प्रेशर पर यश ने कहा कि परिवार के साथ टाइम बिताना चाहिए। प्रोबल्म शेयर करनी चाहिए। ड्रिप्रेशन कम करने के लिए फैमिली के साथ टाइम जरुर बिताएं।

92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ध्रुव बोले- हरदिन पांच घंटे तक पढ़ाई की
वहीं, 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ध्रुव गुप्ता ने बताया कि हर दिन चार से पांच घंटे पढ़ाई करता था। मां टीचर हैं और पिता बिजनसमैन है। पढ़ाई को पूरा समय देने के बाद सोशल मीडिया भी इस्तमाल करता था। जिससे उसकी भी नॉलेज बढ़े। अगर उससे कनेक्टेड नहीं रहेंगे तो सिर्फ पढ़ाई में ही आगे बढ़ेंगे। हर दिन 20 से 30 मिनट सोशल मीडिया को भी देता था।

ध्रुव गुप्ता अपनी मां के साथ।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयपुर के एमएचएस स्कूल में पढ़ने वाले यश शर्मा अपने पिता के साथ।


टिप्पणियाँ