हाउसिंग बोर्ड ने एक ही दिन में बेच डाली 93.42 करोड़ रुपए की 253 सम्पत्तियां

हाउसिंग बोर्ड ने बुधवार योजना में एक ही दिन में 253 सम्पत्तियों को बेच कर 93.24 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। हाउसिंग बोर्ड कमिशनर पवन अरोड़ा ने बताया बोर्ड प्रदेश में एक ही दिन में सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाला संस्थान बन गया है।

बुधवार को प्रदेश में 231 आवास बिके। इससे बोर्ड को 48.21 करोड़ रुपए मिले। बुधवार नीलामी में ई-बिड सबमिशन से 2026 सम्पत्तियां बिकी हैं। इससे बोर्ड को 331 करोड़ का राजस्व मिला है। जयपुर वृत्त प्रथम में 7.18 करोड़ की 44 सम्पत्तियां और वृत्त द्वितीय में 27.24 करोड़ की 81 सम्पत्तियां बिकीं। 22 प्रीमियम आवासीय और व्यावसायिक सम्पत्तियां ई-आॅक्शन से बेची गईं।

बोर्ड को 45.21 करोड़ का राजस्व मिला। आवासीय सम्पत्तियों में प्रताप नगर की 4 और मानसरोवर की 3 सम्पत्तियां तथा व्यावसायिक सम्पत्तियों में प्रताप नगर की 4 और मानसरोवर की 10 सम्पत्तियां बिकी। कार्मिशयल बेल्ट में 13 वर्गमीटर की 4 दुकानों का न्यूनतम बिक्री मूल्य 75 हजार रुपये वर्गमीटर रखा गया था, जो कि 2.45 लाख रुपए प्रतिवर्गमीटर से लेकर 2.91 लाख रूपए वर्गमीटर तक बिकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ