तिंवरी कस्बे के निकटवर्ती गगाड़ी गांव में रहने वाले एक परिवार के लोग गुरुवार रात को छत पर सो रहे थे, तब चोर कमरे के ताले तोड़कर भीतर रखे स्वर्णाभूषण व करीब 90 हजार की नकदी चुरा ले गए। मथानिया पुलिस ने बताया कि गगाड़ी निवासी युसूब खान तेली पुत्र सलेमान खान की ओर से रिपोर्ट देकर बताया गया कि गुरुवार रात को वे परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे, जबकि उनकी माताजी घर के बाहर सो रही थी।
इसी दौरान देर रात किसी ने कमरे के ताले तोड़ भीतर रखा बक्सा चुरा ले गए। इसमें करीब 4 तोला सोना, 15 तोला चांदी और 90 हजार रुपए की नकदी के साथ एक मोबाइल था। सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोग जागे, तो उन्हें घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान लोगों को खेत में लोहे का खाली बक्सा मिला और कुछ कपड़े आसपास बिखरे पड़े थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ