बढ़ते कोरोना संक्रमण से बाजार बंद कराने के चलते कलेक्टर चेतन राम देवड़ा और एडीएम (प्रशासन) ओपी बुनकर के सुझाव पर चैंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिविजन कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक चेंबर भवन सूरजपोल में चैंबर अध्यक्ष और डिप्टी मेयर पारस सिंघवी की अध्यक्षता में हुई।
चैंबर के प्रचार मंत्री राकेश जैन के मुताबिक बैठक में निर्णय लिया गया है कि उदयपुर शहर के प्रमुख बाजार सोमवार से रात 8 बजे बंद करने पर सहमति बनी है यानी अब शहर के बाजार रात 8 बजे तक खुल सकेंगे। रक्षाबंधन और बकरीद के बाद प्रत्येक रविवार को व्यवसाय पूर्ण रूप बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ