कोरोना के कारण ऑनलाइन लोक अदालत 8 अगस्त को

कोविड 19 महामारी के संक्रमण के कारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 8 अगस्त को ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा वधवा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए पक्षकार व अधिवक्ता घर से ही ऑनलाइन लोक अदालत में भाग ले सकते हैं। दौसा जिला मुख्यालय के साथ ही तालुका लालसोट, बांदीकुई, महवा व सिकराय पर भी उक्त प्री-लिटिगेशन व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की ऑनलाइन लोक अदालत लगाई जाएगी।


ऑनलाइन लोक अदालत प्री-लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) धन वसूली मामलों में और लंबित प्रकरणों के संदर्भ में चेक अनादरण, धन वसूली मामले, एमएसीटी. मामले, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), श्रम विवाद, अन्य सिविल मामले आदि विषयों पर आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन लोक अदालत में पक्षकारों को ई-मेल, वाट्स ऐप के जरिये नोटिस दिया जाएगा। दोनों पक्षकारों की सहमति के बाद वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्री-काउन्सलिंग की जाएगी। न्यायालयों में उपरोक्त लंबित मुकदमों में राजीनामे के लिए लोक अदालत में भाग लेने पक्षकार संबंधित न्यायालय एवं प्राधिकरण के हैल्पलाइन नंबर 8306002114 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ