नेशनल हाईवे पर पेट्राेल पंप का मुनीम मालिकाें के साथ करीब 75 लाख रुपए की धाेखाधड़ी कर फरार है। रिपाेर्ट दर्ज हाेने पर पुलिस ने जांच शुरू की है। रिपाेर्ट के अनुसार मुकेशचंद्र मीणा ने संदीपसिंह के साथ 3 साल पहले इंडियन ऑयल की डीलरशिप लेकर पेट्राेल पंप शुरू किया। इन्हाेंने भीम खान कायमखानी को मैनेजर बनाया।
भीम खान संदीप के साथ पढ़ा हाेने से इनमें दोस्ती थी। तीन साल में मैनेजर दोस्त ने 40 लाख का फायदा तो दिखा दिया लेकिन बाकि 40 लाख कहां गए यह नहीं बताया। इसके अलावा 25 लाख 13 हजार रुपए रोकड़ खर्च कर दिए। 4 लाख 78 हजार रुपए बैंक में डालने के लिए ले गया जाे आग में जल जाना बताता रहा।
यही नहीं, 23 लाख रुपए की उधारी में फंसा दिया। उसने फर्म के 36 चेक भी खुर्दबुर्द कर दिए। जब संदीप सिंह ने हिसाब किया तो 500 रुपए के स्टांप पर 23 लाख 13 हजार रुपए भीम खान ने किस्तों में वापस देने की लिखा-पढ़ी की। इस पेटे 6 चेक भी दिए। ये चेक लगाए ताे बैंक में अनादरित हो गए। भीम खान के खिलाफ संदीप ने रिपोर्ट कराई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ