हत्या के दो आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर

पिछले दिनों पारवा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां दोनों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएचओ अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि पारवा गांव में पिछले दिनों हुई हत्या के मामले में राकेश भादू व देसलसर के विनोद पूनिया को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया।

दोनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां 6 दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया है। मुख्य आरोपी कुंदन रामावत के बारे में भी पुलिस पूरी जानकारी प्राप्त करेगी। उनके पास से एक स्विफ्ट कार भी पुलिस ने बरामद की है ।ज्ञात रहे इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया।

ज्ञात रहे 18 जुलाई को चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच पति कुंदन रामावत ने अपने साथियों के साथ पारवा के जितेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह के साथ मारपीट की। जिस कारण अस्पताल में इलाज के दौरान जितेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ