एयर इंडिया ने जयपुर एयरपोर्ट से संचालित छह फ्लाइट्स का शेड्यूल बदला है। ये सभी फ्लाइट्स दिल्ली की हैं। एयर इंडिया प्रबंधन ने बताया दिल्ली से जयपुर के बीच संचालित फ्लाइट एआई-491/492 31 जुलाई तक रद्द रहेगी। 1 से 24 अगस्त तक संचालित होगी। ये फ्लाइट 1 अगस्त से सोमवार और बुधवार को संचालित होगी।
फ्लाइट दिल्ली से दोपहर तीन बजे जयपुर पहुंचेगी और शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। एयर इंडिया की फ्लाइट 9आई -843/844 22 जुलाई से 24 अगस्त के बीच सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार रविवार को संचालित होगी। जयपुर से सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। फ्लाइट 9आई -643/644 रोजाना संचालित की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ