वर्धमान कॉलोनी में 6 महीने में पूरा किया नाले का काम...पांच दिन में ही धंस गया

शहर के सुभाषनगर वर्धमान काॅलाेनी क्षेत्र में महादेव सर्कल के पास बनाया गया नाला घटिया सामग्री उपयाेग में लेने के कारण लाेगाें की परेशानी का कारण बना हुआ है। क्षेत्रवासियाें ने ठेकेदार और नगर परिषद के खिलाफ भी आक्राेश जताते हुए नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का आराेप लगा जांच करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

क्षेत्रवासियाें का कहना है कि नाली की सफाई से बचने के लिए बिना वजह नाला बना दिया गया, जिसे छह महीने बाद पूरा किया गया, लेकिन घटिया सामग्री के कारण एक सप्ताह में ही टूट गया।
काॅलाेनी काे श्रीगेस्ट हाउस जाने वाले रास्ते से मिलाने के लिए महादेव सर्कल के पास छह महीने पहले फरवरी में नाले का निर्माण शुरू किया गया। लॉकडाउन में तीन महीने से ज्यादा काम बंद रहने के बाद जून में इसका काम शुरू किया गया। नाला बनने के छह-सात दिन तक निर्माण सामग्री पकाने के बाद नाला जैसे ही आवाजाही के लिए खाेला गया कि दाे जगह से निर्माण सामग्री धंस गई और सरिये निकल गए।

मथुरालाल माली ने बताया कि नाला घटिया बनने से लाेगाें काे आने-जाने में परेशानी हाे रही है।
^यहां 25-30 सीमेंट के कट्टे लगने चाहिए थे,लेकिन 6 कट्टाें और एक ट्राॅली रेत में ही काम कर दिया। निर्माण इतना घटिया है कि नाले से उखड़े सरियाें पर सीमेंट तक नजर नहीं आ रही है। ठेकेदार पर कार्रवाई हाेनी चाहिए।
ऊंकारलाल शर्मा, महादेव सर्कल
^इस जगह पहले नाली थी, जाे सफाई नहीं करने के कारण बार-बार जाम हाे जाती थी। इसकी शिकायत नगर परिषद में की ताे नाली की जगह नाला बना दिया। शिकायत ताे दूर हुई नहीं और नाला भी घटिया बना दिया।
मंगलराम माली, वर्धमान काॅलाेनी
^शिकायत क्षेत्रीय पार्षद और नगर परिषद में की, लेकिन माैका देखने न ताे जेईएन आए और न ही पार्षद आए। जब नाला टूट गया ताे दोनों आ गए और जांच नहीं हाे, इसलिए घटिया मटेरियल को भी उठा कर ले गए।
नंदलाल माली, किराणा व्यवसायी
^लॉकडाउन में करीब तीन महीने काम बंद रहा। इसके कारण लाेगाें काे आने-जाने में परेशानी हाे रही थी। दाे मीटर चाैड़ा नाला पार करने में रास्ता बंद हाेने के कारण लाेगाें काे 500 मीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।
रतनलाल वर्मा, क्षेत्रवासी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ