सचिवालय में पंचायती राज विभाग की दाे महिला अधिकारी काेराेना पाॅजिटिव, 53 नए काेराेना पाॅजिटिव आए

राजधानी में काेराेना संक्रमण अब सरकारी दफ्तराें तक पहुंच गया है। सचिवालय स्थित पंचायती राज के दफ्तर में दाे महिला अधिकारी काेराेना पाॅजिटिव आने के बाद रविवार काे दाे दिन के लिए बिल्डिंग सील कर दी गई। सभी अधिकारियाें, कर्मचारियाें काे सात दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन रखा गया है, इस दाैरान किसी काे भी मुख्यालय छाेड़ने की अनुमति नहीं हाेगी।

जानकारी के अनुसार शनिवार के विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत महिला अधिकारी पाॅजिटिव आने के बाद महिला ओएसडी अधिकारी ने जांच करवाई और रविवार काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। सीएमएचओ प्रथम डॉ. नराेत्तम शर्मा ने बताया कि मेडिकल टीम ने पूरे कार्यालय को सेनेटाइज कर मंगलवार तक सील कर दिया है। इस बिल्डिंग में पंचायती राज के अलावा राज्य निर्वाचन आयोग, लोकायुक्त कार्यालय भी संचालि है।

एसएमएस अस्पताल में एक डॉक्टर और दो नर्स संक्रमित, डाॅक्टर ने गलत नम्बर लिखवाए

सवाई मानसिंह अस्पताल में रविवार को एनिस्थीसिया डॉक्टर और दो नर्सिंग स्टाफ कोरोना पाॅजिटिव मिले। वहीं डाॅक्टर के पाॅजिटिव आने पर मेडिकल टीम काे सर्च करने में काफी दिक्कत हुई। जानकारी के अनुसार डाॅक्टर ने सैम्पल देने के दाैरान गलत नम्बर लिखवा दिए। मेडिकल टीम ने एसएमएस की ओपीडी में संक्रमित डाॅक्टर का पता लगाया।

यहां मिले नए केस

प्रवासी 9, मानसराेवर 4, गाेविंदगढ़, सांगानेर, मालवीय नगर, अजमेर राेड 3-3, शाहपुर, एसएमएस, आदर्शनगर, गाेपालपुरा, टाेंक राेड 2-2, आमेर, बनीपार्क, दुर्गापुरा, मुरलीपुरा, वैशालीनगर,चांदपाेल, माणक चाैक, महेश नगर और सीतापुरा में 1-1 पाॅजिटिव केस मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two women officers of Panchayati Raj department are Karena positive, 53 new Karena positive came in secretariat


टिप्पणियाँ