प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार काे 574 नए राेगी मिले और 6 राेगियाें ने दम ताेड़ा। इसी के साथ माैताें का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया। अब तक प्रदेश में 503 राेगी दम ताेड़ चुके हैं, जबकि कुल राेगी बढ़कर 23,748 हाे गए हैं।
जोधपुर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की पत्नी व बेटी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर की पत्नी व बेटी पंजाब से लौटे थे। लक्षण नहीं होने के कारण दोनों को सर्किट हाउस में क्वारैंटाइन किया गया था, लेकिन पंजाब में परिजनों के पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर ने दोनों की सैंपलिंग कराई। दोपहर को दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई।
कलेक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा अजमेर में एक कॉर्डियोलॉजिस्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में भर्ती राेगियाें की संख्या भी अब तक के सर्वाधिक स्तर 5376 पर पहुंच गई है। प्रदेश में शनिवार काे जयपुर में 2, उदयपुर, कोटा, हनुमानगढ़ और अजमेर में 1-1 राेगी ने दम ताेड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ