500 चालान, 1.30 लाख जुर्माना

सरकार द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना राशि बढ़ोतरी के बाद कमिश्नरेट की यातायात शाखा ने नियमों की पालना के लिए समझाइश का अभियान चलाया। एडीसीपी (ट्रैफिक) नाथूसिंह ने बताया कि यातायात शाखा टीम ने 12वीं रोड चौराहे पर लाल बत्ती संकेत के दौरान आमजन व वाहन चालकों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से नियमों की पालना व नई जुर्माना राशि के बारे में जानकारी दी।

साथ ही कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी एडवाइजरी की पालना करने की अपील की। यातायात शाखा द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 510 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात प्रशमन शाखा द्वारा 500 चालान कर कुल 1 लाख 30 हजार 600 रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ